Himachal News: सुखविंदर सिंह बने प्रदेश के पहले ऐसे सीएम... ddnewsportal.com

Himachal News: सुखविंदर सिंह बने प्रदेश के पहले ऐसे सीएम...  ddnewsportal.com

Himachal News: सुखविंदर सिंह बने प्रदेश के पहले ऐसे सीएम...

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के काजा में हुए हिमाचल दिवस समारोह में कर्मचारियों के लिए ये घोषणाएं...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आए दिन लीक से हटकर काम करने लिए जाने जा रहे है। सीएम बनते ही सबसे पहले प्रदेश के बेसहारा बच्चों को सहारा दिया और उन्हे सरकार के बच्चे घोषित किया। उसके बाद भी कईं वाकये सामने आ चुके है जिसमे आम जनता की तरह शहर में लोगों से मिलना, बिना सिक्योरिटी के सुबह सैर करना और लोगों का हाल जानना तथा टुअर के दौरान रास्ते में एक दो लोगों के लिए भी रुकना आदि सम्मिलित है। 

अब सीएम ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के पहले सीएम बन गये है जिन्होंने लाहौल-स्पीति में दो दिन और रात गुजारी है। 
अब बात करते हैं हिमाचल दिवस के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की। हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह शनिवार को लाहौल-स्पीति के काजा में हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एलान किया कि कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन फीसदी किस्त जारी होगी। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में 31 के बजाय अब महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत हो जाएगा। दूसरे चरण में स्पीति घाटी की सभी महिलाओं को जून से 1500-1500 रुपये की पेंशन दी जाएगी।

पहले चरण में हिमाचल की 2.31 लाख महिलाओं को पेंशन देंगे। स्पीति घाटी के रंगरीक में हवाई पट्टी बनेगी। रक्षा मंत्रालय से यह मामला उठाया जाएगा। स्पीति में स्टार गेजिंग के लिए भी एक

ऑब्जर्वेटरी बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दस साल में हिमाचल देश का सबसे अमीर राज्य होगा। शोंगटोंग में हैलीपोर्ट और राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलबनेगा। सीएम ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का वेतन का एरियर, डीए की 10 हजार करोड़ की देनदारियां देने को हैं। बहरहाल, चीन शासित तिब्बत सीमा के साथ लगते काजा में हिमाचल दिवस कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।