शिलाई- गैस सिलेंडरों के साथ युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन ddnewsportal.com

शिलाई- गैस सिलेंडरों के साथ युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन ddnewsportal.com

गैस सिलेंडरों के साथ युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन 

यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो बैठक के बाद निकाली रोश रैली, मंहगाई-बेरोजगारी पर घेरी सरकार

युवा कांग्रेस ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में गैस सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवाओं ने रोश रैली भी निकाली और नारेबाजी करते हुए मंहगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरने की कौशिश की। दरअसल, शिलाई युवा कांग्रेस की यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम के

तहत शिलाई विधानसभा के मुख्य द्वार सतौन में बैठक हुई। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के शिलाई कांग्रेस की मजबूती के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा हुई व शिलाई के विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष हर्षवर्धन चौहान के द्वारा शिलाई में किये गए विकास को जन जन तक पहुचाने पर विशेष चर्चा हुई। इसके बाद भाजपा की जन विरोधी नीतियों महँगाई, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार और अग्निपथ जैसी जन विरोधी नीतियो के खिलाफ़ सतौन बाजार में रैली

निकाली गई। शिलाई युवा कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर युवा कांग्रेस को मजबूत व कार्य करने के लिए दिशा निर्देश दिए गये। इस बैठक में विशेष तौर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व जिला सिरमौर के चुनाव प्रभारी ऋशेन्द्र मैहर, शिलाई विधानसभा युवा कांग्रेस प्रभारी विक्रम पवार, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव शशि कपूर सहित शिलाई युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे मौजूद रहे।