महिलाओं का सम्मान करना सीखें भाजपा- प्रदीप ddnewsportal.com

महिलाओं का सम्मान करना सीखें भाजपा- प्रदीप ddnewsportal.com

महिलाओं का सम्मान करना सीखें भाजपा

कांग्रेस मजदूर नेता प्रदीप चौहान बोले; महिलाओं से सीमेंट का कट्टा उठाने वाले करते है महिला सम्मान की बात।

महिला सम्मेलन करने से बेहतर होगा कि पहले भाजपा महिलाओं का सम्मान करना सीख लें। यह बात भगानी कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने प्रेस बयान जारी करते हुए कही। चौहान ने कहा कि पाँवटा साहिब में भारतीय जनता पार्टी का महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मैं भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी से पूछना चाहता हूं कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान में कितना खरा उतरी है।

मल्टी टास्क भर्ती में महिलाओं से सीमेंट के कट्टे उठाए गये और भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात कर रही है। मैं यह पूछना चाहता हूं कि वह दिखावा क्यों किया जा रहा है। महिलाओं का सम्मान अगर करना है तो उन्हें आत्मनिर्भर बनाओ। अपने वोट बैंक के लिए महिला समूह को इकट्ठा किया जा रहा है और ताकि अच्छी पब्लिसिटी हो सके। मैं बताना चाहता हूं कि हाल ही में

उत्तराखंड के एक मंत्री के बेटे ने एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया था जिसकी एक ऑडियो भी वायरल हुई है। वही उत्तर प्रदेश में कुलदीप सेंगर के नाम से भी महिलाएं कतराती है। गुजरात में 15 अगस्त के दिन 12 रेप के आरोपियों को रिहा कर दिया गया था।
मैं स्पष्ट तौर पर महिला मोर्चा के अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि इन सभी सवालों के जवाब आप आज देंगे कि नहीं। क्या भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की सुरक्षा पर काम भी करती हैं या फिर झूठे वादे ही करती है।