Sports: खेलो इंडिया गेम्स में हिमाचल को आठ मेडल  ddnewsportal.com

Sports: खेलो इंडिया गेम्स में हिमाचल को आठ मेडल  ddnewsportal.com
Logo: Khelo India Youth Games

खेलो इंडिया गेम्स में हिमाचल को आठ मेडल 

बॉक्सिंग, जूडो, वेट लिफ्टिंग व रैसलिंग मेें रहा शानदार प्रदर्शन, क्या बोले हिमाचल के खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह...

मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़‍ियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। हिमाचल ने बॉक्सिंग, जूडो, वेट लिफ्टिंग व रैसलिंग आदि खेल स्पर्धाओं में पदक जीते हैं। खेलो इंडिया गेम्स में भाग लेकर पदक विजेता हिमाचल के खिलाड़ी वापस लौटे हैं। हिमाचल के खिलाड़ियों ने कुल 8 पदक जीते हैं। खिलाड़‍ियों के वापस लौटने पर खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन गेम्स में भाग लेने वाले सभी खिलाड़‍ियों ने कड़ी मेहनत की थी। रैसलिंग 65 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में हिमाचल की खिलाड़ी प्रेरणा मेहता ने कांस्य पदक, वेट लिफ्टर सुवांश ठाकुर ने रजत और गोल्डी ने कांस्य पदक हासिल किया है। इसके अलावा बॉक्सिंग खिलाड़ी हिमाचल की अंजना ठाकुर ने रजत, कशिश ने रजत, बादल ने रजत पदक और जूडो खिलाड़ी गुंजन ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया है। महिला कबड्डी टीम ने कांस्य पदक जीता। खेलो इंडिया गेम्स में प्रदेश के कुल 63 खिलाड़‍ियों ने भाग लिया।

खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश के खेल विभाग के निदेशक को मध्य प्रदेश की खेल नीति समझने के लिए भोपाल भेजा गया है, ताकि हिमाचल में भी सर्वश्रेष्ठ खेल नीति लाकर खिलाड़‍ियों को सुविधाएं दी जा सकें। उन्होंने कहा कि बीते 8 व 9 फरवरी को वह स्वयं भोपाल गए थे। इस दौरान उन्होंने वहां के अधिकारियों से बातचीत की थी और वहां के आधारभूत ढांचे को देखा था।