Himachal News: सीएम सुक्खू का हत्या के आरोपी के मकान फूंकने को लेकर बड़ा बयान- ddnewsportal.com

Himachal News: सीएम सुक्खू का हत्या के आरोपी के मकान फूंकने को लेकर बड़ा बयान- ddnewsportal.com
फाइल फोटो: सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश।

Himachal News: सीएम सुक्खू का हत्या के आरोपी के मकान फूंकने को लेकर बड़ा बयान 

भाजपा के इस मोर्चे पर लगाया आरोप, NIA जांच को लेकर कहा ये...

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में युवक की नृशंस हत्या मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में अब राजनैतिक और सरकार की तरफ से बयानबाजी का दौर भी चल पड़ा है। मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा में मनोहर की नृशंस हत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि मनोहर की हत्या के 24 घंटे के भीतर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन हत्या के पांच दिन बाद भाजपा युवा मोर्चा ने

आगजनी की घटनाएं की। हत्याकांड के आरोपियों का मकान फूंका। स्थानीय लोगों को उकसाया गया। भाजपा ने इसे राजनीतिक रंग देने की पूरी कोशिश की। सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा किस बात को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है।
आरोपी सलाखों के पीछे हैं तो प्रदर्शन किस बात को लेकर किया जा रहा है। जयराम ठाकुर 250 लोगों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने जाना चाहते थे। जबकि जिले में धारा 144 लागू है। सीएम सुक्खू ने कहा कि 5-5 लोग जा सकते थे लेकिन भाजपाई इसके लिए भी राजी नहीं हुए। एनआईए से जांच पर सीएम ने कहा कि हम इसके लिए भी तैयार हैं।