मौसम अपडेट: हिमाचल प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम ddnewsportal.com

मौसम अपडेट: हिमाचल प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम ddnewsportal.com
फोटो साभार गूगल

मौसम अपडेट: हिमाचल प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम 

जानिये कब से बारिश-बर्फबारी की संभावना, रहें सतर्क...

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर करवट ले सकता है। प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को तो मौसम साफ रहेगा। लेकान 12 मार्च से प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में मौसम खराब

रहने के आसार है। राज्य के शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। वहीं, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 13 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है।