Paonta Sahib: नशा माफिया को जड़ से उखाड़ने को जनता का सहयोग जरूरी- हर्षवर्धन चौहान ddnewsportal.com

Paonta Sahib: नशा माफिया को जड़ से उखाड़ने को जनता का सहयोग जरूरी- हर्षवर्धन चौहान ddnewsportal.com
पाँवटा साहिब: होली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को सम्मानित करते नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर और उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया व पार्षदगण।

Paonta Sahib: नशा माफिया को जड़ से उखाड़ने को जनता का सहयोग जरूरी 

पाँवटा साहिब होली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंहुचे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जनता से किया आह्वान 

लोकगायक दिलीप सिरमौरी ने बांधा समां, मुख्य अतिथि ने भी लगाई नाटी

हम सभी को मिलजुल कर नशे जैसी बुराइयों का सामना कर पुलिस और प्रशासन की मदद करके इस बीमारी को जड़ से खत्म करना है। यह आह्वान हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पाँवटा साहिब के ऐतिहासिक होली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जनता को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने

कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में नशा माफिया को जड़ से खत्म करना है। इसके लिए जनता के सहयोग की भी उन्हें जरूरत है। लोगों को कहीं भी नशे से संबंधित कोई जानकारी मिले तो उसे पुलिस के साथ जरूर साझा करें ताकि इस बीमारी

को खत्म करने के लिए जनता का सहयोग भी बना रहे। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वह खेलकूद और शिक्षा की तरफ अपना ध्यान दें और इस बीमारी से दूर रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बने अभी सिर्फ 3 माह ही हुए हैं लेकिन जनता के हित के लिए सरकार रात दिन कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह

सुक्खू की अगुवाई में चल रही कांग्रेस की सरकार सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। हमें सबसे पहले राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है। जिसके लिए कुछ कठोर निर्णय लिए जा रहे हैं। जनता का इसमें सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि वह केवल मात्र शिलाई क्षेत्र के विधायक ही नहीं बल्कि पूरे सिरमौर जिला के मंत्री हैं और सिरमौर जिला में विकास कार्य करवाने के लिए वह प्रतिबद्ध है। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर नगर परिषद कमेटी की तरफ से

उद्योग मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। हर्षवर्धन चौहान ने द्वीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर नगर परिषद कमेटी की तरफ से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि के हाथों नगर के गणमान्य पार्षदों को भी सम्मान दिया गया। इसके अलावा मुख्य अतिथि के साथ आए अन्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान बहुत से कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें पहाड़ी और पंजाबी कलाकार शामिल रहे। स्थानीय युवा गायक राजगुरु ने भी दर्शकों को खूब आनंदित किया। इसके साथ ही पहली शासक सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार

हिमाचली लोक गायक दिलीप सिरमौरी ने 9:00 बजे मंच संभाला और 10:00 बजे तक दर्शकों को अपनी गायकी से खूब आनंदित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि हर्षवर्धन चौहान और अन्य अतिथि भी स्टेज पर पहुंचे और पहाड़ी गीतों पर नॉटी लगाकर आनंद लिया। इस मौके पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित अतिरिक्त निदेशक उद्योग ज्ञान सिंह चौहान, एसडीएम पाँवटा

साहिब गुंजीत सिंह चीमा, डीएसपी रमाकांत ठाकुर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, थाना प्रभारी अशोक चौहान समेत शिलाई कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सीता राम शर्मा, पाँवटा कांग्रेस मंडल प्रधान अश्विनी शर्मा, पूर्व जिप सदस्य शैर सिंह नेगी, पूर्व चेयरमैन बीडीसी रतन चौहान, रमेश देसाई, गुरूदत चौहान, रघुवीर कपूर, पूर्व नप चेयरमैन सरदार तपेन्द्र सैनी, अवतार सिंह तारी, अवनीत लांबा आदि सहित नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर और उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर, पार्षद, पूर्व पार्षद, नगर परिषद के कर्मचारी बारूराम शर्मा, मधुकर शर्मा, राजीव वर्मा, सोनू शर्मा, आदि सहित अनैकों गणमान्य लोग और हजारों की संख्या में जनता मौजूद रही।