मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा ये... ddnewsportal.com

मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा ये...  ddnewsportal.com

मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा ये

दिल्ली में दिये संकेत, हाइकमान से चर्चा और शीतकालीन सत्र...

हिमाचल प्रदेश के नए मंत्रिमंडल का गठन को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नेसबयान दिया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट का विस्तार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह एलान नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया। इससे उन्होंने संकेत दिए हैं कि उन्हें मंत्रिमंडल गठन करने की जल्दी नहीं है।

सुक्खू बार-बार इस बात को स्पष्ट कर रहे हैं कि हाईकमान से चर्चा के बाद ही इस पर फैसला होगा। हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दोनों के शपथ लेने के छह दिन बाद भी मंत्रिमंडल तय नहीं हो पाया है। शीत सत्र धर्मशाला के तपोवन में 22 से 24 दिसंबर के बीच हो सकता है। पर्यटन सीजन के चलते और विधायकों को शपथ दिलाने की अनिवार्यता के चलते इसे जल्दी करवाने की तैयारी है। एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने इसे 28, 29 और 30 दिसंबर को करवाने की संभावना जताई थी। या इसे 15 जनवरी के बाद करवाने की बात कही थी, लेकिन अब इसे 22 दिसंबर से करवाने की तैयारी है।