CM Sukhu News: सीएम सुक्खू ने ओकओवर में कुछ इस तरह मनाया अपना 61वां जन्मदिन, लगी नाटी भी... ddnewsportal.com

CM Sukhu News: सीएम सुक्खू ने ओकओवर में कुछ इस तरह मनाया अपना 61वां जन्मदिन, लगी नाटी भी...
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला स्थित सरकारी आवास ओकओवर में अपना 61वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केक काटा। इस दौरान उनकी पत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए कई मंत्री, विधायक और पार्टी के नेता ओकओवर पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पारंपरिक नाटी नृत्य भी प्रस्तुत किया।
सीएम सुक्खू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी संगठन भी आगे आए। वे सचिवालय से मालरोड होते हुए ओकओवर तक वाॅक कर पहुंचे तथा मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों से आए लोगों ने भी मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया और अपनी आगामी योजनाओं के बारे में भी बात की। उन्होंने प्रदेश वासियों के सहयोग और समर्थन का धन्यवाद किया और राज्य के विकास के लिए लगातार काम करने का संकल्प लिया।