हिमाचल बजट: सीएम सुखविंदर सुक्खू ने पेश किया बजट ddnewsportal.com

हिमाचल बजट: सीएम सुखविंदर सुक्खू ने पेश किया बजट ddnewsportal.com

हिमाचल बजट: सीएम सुखविंदर सुक्खू ने पेश किया बजट

जानियें, किस वर्ग के लिए क्या घोषणा, विपक्ष पंहुचा इस तरह...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश कर रहे हैं। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसे हम आप तक सांझा कर रहे है। विस्तृत खबर बाद में शेयर करेंगे। 

बजट पेश करते हुए सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर उपमंडल की दो पंचायतें ग्रीन पंचायतें बनेंगी। प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन नीति लाई जाएगी। कांगड़ा हवाई पट्टी का विस्तार मौजूदा 1372 मीटर से 3010 मीटर किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओल्ढ एज होम विकसित किए जाएंगे। कांगड़ा जिले के वनखंडी में 300 करोड़ से चिड़ियाघर का निर्माण होगा। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।

सभी जिले हेलीपोर्ट से जोड़े जाएंगे- 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी एयरपोर्ट के लिए 1000 करोड़ रुपये जारी करवाने के लिए विपक्ष का सहयोग मांगा। सीएम ने कहा कि केंद्रीय मंत्रालय पैसा जारी करने में आनाकानी

कर रहा है। पंद्रहवें वित्तायोग की सिफारिश को लागू नहीं किया जा रहा है। सभी जिले हेलीपोर्ट से जोड़े जाएंगे। सभी मेडिकल कॉलेजों में इमरजेंसी डिपार्टमेंट बनाने की घोषणा। हिमाचल के सभी  मेडिकल कालेजों में इस साल रोबोट सर्जरी शुरू होगी। इस पर 100 करोड़ खर्च होंगे। हर विस क्षेत्र में आर्दश स्वास्थ्य संस्थान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

25 हजार सब्सिडी देगी सरकार- 

विधवा पेंशन के लिए आयु सीमा खत्म करने की घोषणा। दिव्यांग जनों को भी लाभ दिया जाएगा। 40 हजार नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की घोषणा। पहले चरण में 2 लाख 31 महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये मासिक दिए जाएंगे।

विधवा और एकल नारी आवास योजना शुरू होगी। इसके तहत 7 हजार महिलाओं को डेढ़ लाख की राशि आवास के लिए दी जाएगी। बिजली पानी भी निशुल्क दिया जाएगा। 20 हजार मेधावी छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए 25 हजार सब्सिडी दी जाएगी।

काले बिल्ले लगाकर आए भाजपा विधायक-

भाजपा विधायक काले बिल्ले लगाकर विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इलेक्ट्रिक गाड़ी में विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री कुछ देर में वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट

अनुमानों पर अपना भाषण शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री सत्ता संभालने के बाद पिछली जयराम सरकार को आर्थिक बदहाली के लिए लगातार जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। पिछली सरकार पर बेतहाशा कर्ज लेने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में इस पर भी सबकी निगाह टिकी है कि वह किस तरह से वित्तीय प्रबंधन करते हैं।

बजट स्पीच के दौरान फिर माइक बंद-

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बजट स्पीच के दौरान फिर माइक बंद हो गए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन नहीं, अव्यवस्था का आलम है। मुख्य सचिव ने बिजली बोर्ड के सचिव को मौके पर बुलाया।