DD नेशनल पर 11 फरवरी से बिन्ज वॉच मोड में प्रसारित होगा स्वराज धारावाहिक ddnewsportal.com

DD नेशनल पर 11 फरवरी से बिन्ज वॉच मोड में प्रसारित होगा स्वराज धारावाहिक ddnewsportal.com
फोटो साभार दूरदर्शन।

DD नेशनल पर 11 फरवरी से बिन्ज वॉच मोड में प्रसारित होगा स्वराज धारावाहिक

भारत के स्वतंत्रता संग्राम की है समग्र गाथा, 75-एपिसोड का एक मेगा शो...

दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर कल यानि 11 फरवरी 2023 से दोपहर एक बजे से शनिवार और रविवार को ‘स्वराज’ धारावाहिक का प्रसारण बिन्ज वॉच मोड में करेगा।
स्वराज - भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’, 75-एपिसोड का एक मेगा शो है, जो 15वीं शताब्दी, जब वास्को-द-गामा भारत में उतरा था, से भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। यह धारावाहिक स्वतंत्रता संग्राम के अपेक्षाकृत कम ज्ञात नायकों के जीवन और बलिदान को दर्शाने वाले भारतीय इतिहास के कई पहलुओं को चित्रित करता है।

स्वराज धारावाहिक का शुभारंभ 5 अगस्त, 2022 को केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा केन्द्रीय सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन की उपस्थिति में किया गया था। इस धारावाहिक का प्रसारण 14 अगस्त 2022 को डीडी नेशनल पर हिंदी में और उसके बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय नेटवर्क पर नौ क्षेत्रीय भाषाओं (तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, बंगाली, ओड़िया और असमिया) में शुरू हुआ। हिंदी में स्वराज धारावाहिक का हर नया एपिसोड रविवार को डीडी नेशनल पर सुबह 9 बजे तथा रात 9 बजे प्रसारित किया जा रहा है और मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार को दोपहर 1 बजे और शनिवार को रात 9 बजे दोबारा प्रसारित किया जाता है। इसका ऑडियो संस्करण शनिवार को सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो नेटवर्क पर प्रसारित किया जाता है।