प्रेमिका के साथ घूमने आए विदेशी नागरिक ने ये क्या कर दिया... ddnewsportal.com

प्रेमिका के साथ घूमने आए विदेशी नागरिक ने ये क्या कर दिया... ddnewsportal.com
Demo Pic

प्रेमिका के साथ घूमने आए विदेशी नागरिक ने ये क्या कर दिया...

हिमाचल की पर्यटक नगरी का मामला, पुलिस जुटी जांच में

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में रूसी नागरिक  ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम न्यकिता क्रायलोव बताया जा रहा है। वह 31 जनवरी को अपनी प्रेमिका नामली अलीसा लाज़रेवा के साथ मनाली पहुंचा था। दोनों जगतसुख में एक निजी कोटेज में रह रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। रूस के दूतावास को अवगत करा दिया है। न्यकिता क्रायलोव शुक्रवार को अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला।

न्यकिता पहले ही भारत आ गया था। उसकी प्रेमिका नामली अलीसा 26 दिसंबर को भारत आई थी। वह न्यकिता से मिलने के लिए गोवा पहुंची थी।  31 जनवरी को दोनों गोवा से मनाली आए थे। पुलिस को दिए बयान में नामली अलीसा ने बताया है कि न्यकिता दो तीन दिन से मानसिक तौर पर परेशान लग रहा था। वह बहुत धूम्रपान कर रहा था और कुछ दवाइयां भी ले रहा था। उसके साथ झगड़ा भी किया। इस वजह से नौ फरवरी को सुबह वह होम स्टे छोड़ कर मनाली के एक होटल में चली गई थी। 
शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह न्यकिता को देखने के लिए जगतसुख स्थित होम स्टे में गई। उसने होम स्टे कर्मी सूरज से चाबी ली। दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उसने खिड़की से अंदर झांका तो न्यकिता फंदे पर लटका हुआ था।
उन्होंने होटल संचालक अभिषेक शर्मा को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि उसे बार्डरलाइन डिसआर्डर आफ पर्सनेलिटी नामक मानसिक बीमारी थी। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनाली में भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।