दुखद- नव वर्ष पर हिमाचल प्रदेश मे बड़ा हादसा ddnewsportal.com

दुखद- नव वर्ष पर हिमाचल प्रदेश मे बड़ा हादसा ddnewsportal.com

नव वर्ष पर हिमाचल प्रदेश मे बड़ा हादसा 

मार्बल के नीचे दबी जिंदगियां, दो की मौत, तीन गंभीर

हिमाचल प्रदेश ने नव वर्ष के पहले ही दिन दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। राज्य के ऊना जिले मे नये साल की शुरुआत ही बड़े दुखद घटना के साथ हुई। यहां पर ट्रक से मार्बल उतारते हुए मजदूरों के साथ हादसा हो गया और इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि तीन मजदूर गंभीर घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल भिजवाया दिया गया था। अब तक मिली जानकारी के

मुताबिक जिला मुख्यालय में मिनी सचिवालय का काम चल रहा है। भवन निर्माण के लिए आज सुबह ट्रक से कुछ मजदूर मार्बल उतार रहे थे। उसी समय पांच मजदूर मार्बल के नीचे दब गए। जैसे ही लोगों के इस बात का पता चला बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और कड़ी मशक्कत से इन मजदूरों के मार्बल के नीचे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दो मजदूरों की मौत हो चुकी थी और तीन तो गंभीर हालत में ऊना अस्पताल पहुंचाया। ये सभी प्रवासी मजदूर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। और मामले की छानबीन की जा रही है।