Paonta Sahib: देश की आवाज न्यूज पोर्टल की धार्मिक पुस्तक का विमोचन, पढ़ें क्या बोले संपादक श्यामलाल पुंडीर... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: देश की आवाज न्यूज पोर्टल की धार्मिक पुस्तक का विमोचन, पढ़ें क्या बोले संपादक श्यामलाल पुंडीर... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: देश की आवाज न्यूज पोर्टल की धार्मिक पुस्तक का विमोचन, पढ़ें क्या बोले संपादक श्यामलाल पुंडीर...

देश की आवाज न्यूज पोर्टल की धार्मिक पुस्तक के तीसरे संस्करण का विमोचन हुआ। संपादक श्याम लाल पुंडीर ने इस बार देवभूमि हिमाचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के इतिहास का संस्करण प्रकाशित किया। मंगलवार को इस धार्मिक पुस्तक का विमोचन अवनीत सिंह लांबा ने किया। इस मौके पर उप प्रधान सरदार जोगा सिंह, प्रबंधक जगीर सिंह , सरदार तपेंद्र सिंह पूर्व उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक निगम और कर्मवीर सिंह आदि कई

गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस मौके पर लांबा ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से पाठकों को हिमाचल के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों की अच्छी और महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होंगी। जिसमें गुरुद्वारों और मंदिरों के लेख बहुत ही बेहतरीन तरीके से लिखे गए है।


पुस्तक के संपादक श्याम लाल पुंडीर सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के आंज भोज के गांव आगरो के रहने वाले हैं। इस पुस्तक में उन्होंने देव भूमि हिमाचल के हर जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के इतिहास का जिक्र किया है। विमोचन के उपरांत पुस्तक भी वितरित की गई। इस मौके पर संपादक ने कहा कि इस तरह के संस्करण आगे भी जारी रहेगें। हिमाचल में सैंकड़ों धार्मिक स्थल है। और अलग अलग संस्करण में नए नए स्थल की जानकारी दी जाएगी।