हिमाचल मे तीन दिन मे इतनी हुई धान खरीद ddnewsportal.com

हिमाचल मे तीन दिन मे इतनी हुई धान खरीद ddnewsportal.com

हिमाचल मे तीन दिन मे इतनी हुई धान खरीद

प्रदेश के सात सेंटर्स मे 117 किसानों ने बेची अपनी फसल, जानियें कितना हुआ पंजीकरण और कितने टोकन जारी...

हिमाचल प्रदेश में एफसीआई द्वारा किसानों से धान खरीद की जा रही है। यह खरीद 15 अक्तूबर से शुरू हो गई है। पिछले तीन दिन की बात करें तो 117 किसानों से 586 टन धान की खरीद भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) की ओर से की गई है। इसके लिए सात जगह कांगड़ा जिला में

अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, इंदौरा, सिरमौर के काला अम्ब व पावंटा साहिब, सोलन के नालागढ़, ऊना के टकराला में धान खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। धान की खरीद 1960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। धान बेचने के लिए खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की

वेबसाइट पर आनलाइन धान बेचने के लिए किसान स्लाॅट बुक कर रहे हैं। प्रदेश में पहली बार धान खरीद के लिए भारतीय खाद्य निगम द्वारा केंद्र खोले गए हैं। फिलहाल धान खरीद के लिए छह नवंबर तक कोई भी स्लाॅट खाली नहीं है। धान खरीद के लिए हर दिन 25 स्लाट निर्धारित किए गए हैं। अभी तक धान खरीद के लिए 6809 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। इनमें से 4421 टोकन जारी कर दिए गए हैं। भारतीय खाद्य

निगम द्वारा धान की खरीद के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं जिसके आधार पर धान की खरीद की जा रही है। इसमें 17 फीसद तक नमी वाला धान खरीदा जा रहा है। हालांकि धान खरीद की सुस्त व्यवस्था पर भारतीय किसान युनियन ने अपना रोश जाहिर किया है। युनियन का कहना है कि यदि इसी सुस्त रफ्तार से धान खरीद चली तो ऐसे मे छह महिने लग जायेंगे। इसलिए सरकार को अतिरिक्त व्यवस्था पर जोर देना चाहिए।