सिरमौर: एकल अभियान की खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट... ddnewsportal.com

सिरमौर: एकल अभियान की खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट... ddnewsportal.com

सिरमौर: एकल अभियान की खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

एकल अभियान संभाग दक्षिण हिमाचल, खेलेगा भारत  खिलेगा भारत तभी तो नशे से बचेगा भारत, अभ्युदय यूथ क्लब खेलकूद प्रतियोगिता, भाग सिरमौर के नाहन के चम्बा खेल मैदान व खेलकूद इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष व समाजसेवी विनय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया और कार्यक्रम में अतिथि नगर निगम की चेयरपर्सन श्यामा पुंडीर, व समापन समारोह के मुख्य अतिथि, लघु उद्योग केंद्र महाप्रबंधक नाहन जिला सिरमौर साक्षी सती रहे।
एकल अभियान संभाग दक्षिण हिमाचल अभ्युदय  यूथ क्लब खेलकूद प्रतियोगिता में 11 अंचलों की टीमों ने भाग लिया। जिसमे रामपुर भाग से आनी, किन्नौर,  कुमारसेन, रामपुर, शिमला भाग से रोहडू, चौपाल, अटाल, सिरमौर भाग से सोलन, राजगढ़, श्री रेणुका जी, शिलाई, की टीमों के लगभग 350 से 400 बच्चे व 70 80 सेवावर्ती पूर्णकालीन कार्यकर्त्ताओ व समिति से संभाग सचिव दीशा सुमी, भाग सिरमौर से भाग अध्यक्ष उपाध्यक्ष व अन्य भागों से से आई समिति अंचलों से आए हुए समिति पदाधिकारी व आचार्य की लगभग 100 की संख्या रही।
प्रतियोगिता में कबड्डी के प्रथम स्थान पर लड़के के वर्ग में शिलाई अंचल की टीम रही, दूसरे स्थान पर अंचल चौपाल की टीम, लड़कियों की कबड्डी में प्रथम स्थान पर चौपाल, दूसरे स्थान पर रोहड़ू की टीम रही।


आचार्य योग में प्रथम स्थान पर साक्षी शर्मा रेणुका जी, द्वितीय स्थान पर बबली देवी शिलाई व रक्षा ठाकुर राजगढ़।
रेस लड़के 100 मीटर में प्रथम स्थान रोहित शिलाई, द्वितीय स्थान हर्षित किन्नौर, 200 मीटर में प्रथम स्थान पर अक्षत रेणुका जी,  द्वितीय स्थान पर राहुल अटाल, 400 मीटर में प्रथम स्थान पर अभय रेणुका जी, ड्यूटी स्थान पर नितिन राजगढ़।
वहीं, लड़कियों की रेस में 100 मीटर प्रथम स्थान पर विधि किन्नौर, द्वितीय स्थान पर श्वेता रेणुका जी, 200 मीटर में प्रथम स्थान पर अभिनव रेणुका जी, द्वितीय स्थान पर अक्षिता अटाल, 400 मीटर में शिवानी रेणुका जी प्रथम स्थान पर, दूसरे स्थान पर अक्षिता शिलाई रही।
लंबी कूद लड़कों में प्रथम स्थान पर हर्ष किन्नौर, दूसरे स्थान पर रोहित शिलाई, लंबी कूद लड़कियों में प्रथम स्थान पर विधि किन्नौर, द्वितीय स्थान पर वंशिका चौपल रही।
ऊंची कूद लड़कों में प्रथम स्थान पर हर्ष किन्नौर, द्वितीय स्थान पर गौरव रेणुका जी, लड़कियों में प्रथम स्थान पर चारु राजगढ़, द्वितीय स्थान पर संजना शिलाई रही।
दंगल 45 किलो में तानिश शिलाई, 51 किलो में सुजल सोलन से, 55 किलो में अक्षय राजगढ़, अनुशासन मार्ग पास कुमारसैन रामपुर। सांस्कृतिक कार्यक्रम किन्नौर और रामपुर, भाषण गीतांजलि शर्मा सोलन, भाषण में द्वितीय स्थान पर आनी।
इस खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए संभाग दक्षिण हिमाचल संभाग प्रमुख सुनील ठाकुर, खेल प्रमुख मोहन रांटा, पूर्ण संभाग टोली व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ता, ऑफिशल इंजीनियर बलबीर ठाकुर और उनकी पूरी टीम, सहयोग प्रदान करने हेतु आए सभी अतिथिगण, सभी का दिल की गहराइयों से कोटि-कोटि आभार।
खेलकूद प्रतियोगिता को सफल और व्यवस्थित तरीके से करने के लिए विशेष टीम में सुनील ठाकुर,मोहन रांटा, रणदीप खाजटा, दिनेश, बाबू राम, मोहन ठाकुर, महेंद्र शर्मा, रक्षा कँवर, संजू राणा, रमेश ठाकुर, बलवीर, कपिल पराशर, जोगिया राम, कपिल सारथी, रणदीप अनुराधा शर्मा, पूजा ठाकुर, रवीना, मनीषा, पूर्ण संभाग टोली समिति पदाधिकारी भाग प्रमुख भाग टोली आंचल प्रमुख आंचल अभियान प्रमुख अंचल टोली मौजूद रही।