HP Employees News: लाखों कर्मचारी-पेंशनर्स को जगी आस, लंबित डीए मामलें में हाइकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब ddnewsportal.com
HP Employees News: लाखों कर्मचारी-पेंशनर्स को जगी आस, लंबित डीए मामलें में हाइकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारी और, पेंशनर्स को अब उम्मीद जगी है कि उनका लंबित डीए की किश्तें उन्हें मिल जाएगी। केंद्र सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एम्पलायज को दिए जाने वाले मंहगाई भत्ते में अब करीब 15% का अंतर हो चुका है। यानि हिमाचल के कर्मचारी हर माह 10 हजार रुपए से अधिक का घाटा उठा रहे हैं। इसी के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारियों ने महंगाई भत्ते की किश्तें न दिया जाने के कारण सरकार के विरुद्ध याचिका माननीय उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश शिमला में CWP NO: 6473/2026 -DEVENDER SINGH vs State of HP दायर की गई।

गुरुवार 30 अप्रैल 2026 को शिमला स्थित माननीय उच्च न्यायालय ने सुनवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। केस की अगली तारीख 4 जून 2026 निर्धारित की गई है। गोर हो कि इस समय हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तुलना में 15% कम महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। इससे लगातार कर्मचारियों में रोष पनप रहा है।

हिमाचल प्रदेश के 1 लाख 91 हजार कर्मचारी और 1.71 लाख सेवानिवृत कर्मचारियों (पेंशनर्स) का 15% DA सरकार के पास लंबित पड़ा हुआ है। कर्मचारी कोई भी आवाज़ उठाने मे भय का वातावरण महसूस कर रहा हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश का कर्मचारी खुश है, क्योंकि कर्मचारी कोई मांग ही नहीं कर रहा।