Paonta Sahib: दूसरे दिन 16 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, पढ़ें किस वार्ड से कौन-कौन मैदान में... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: दूसरे दिन 16 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, पढ़ें किस वार्ड से कौन-कौन मैदान में... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: दूसरे दिन 16 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, पढ़ें किस वार्ड से कौन-कौन मैदान में...

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर परिषद पांवटा साहिब में वार्ड पार्षद चुनाव के लिए दूसरे दिन कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इस रह दो दिन में कुल 22 उम्मीदवार पर्चा भर चुके है और एक दिन यानी 2 मई का दिन अभी नामांकन के लिए शेष है। 

एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि गुरुवार को कुल 16 उम्मीदवारों ने पार्षद पद लिए नामांकन दाखिल किया है। जिसमें वार्ड नंबर 1 से निर्मल कौर, वार्ड नंबर 2 से आशा देवी, वार्ड नंबर 3 से मोनिका बाली और राजरानी, वार्ड नंबर 4 से दीपा शर्मा, वार्ड नंबर 5 से सर्वशक्ति भटनागर और राकेश राका, वार्ड नंबर 7 से मोहशिन खान, वार्ड नंबर 8 से डाॅ रोहताश नांगिया, वार्ड नंबर 9 से नवीन शर्मा, वार्ड नंबर 10 से मयंक चौहान और अमित, वार्ड नंबर 12 से ममता सैनी और सुमन गुप्ता तथा वार्ड नंबर 13 से कुलदीप चौधरी और मोहिंदर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।