Paonta Sahib: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी, भारत विकास परिषद ने दिया ये संदेश... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी, भारत विकास परिषद ने दिया ये संदेश...
5 जून को प्रतिवर्ष हम विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं। यह दिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और जागरूकता का प्रतीक है। इस दिन का महत्व यह है कि हम सभी को यह एहसास दिलाया जा सके कि पृथ्वी की सुरक्षा केवल वैज्ञानिकों और नेताओं का काम नहीं है, बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी बन चुकी है यह दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूक रहना है।
इसी कड़ी में भारत विकास परिषद पाँवटा साहिब शाखा ने आज पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया, शाखा द्वारा पिछले साल यमुना वन विहार पार्क मे पौधे लगाये गये थे उनके संरक्षण के उद्देश्य से आज उन पौधों मे केंचुआ खाद डाला गया, ताकि इन पेड- पौधों को नई उर्जा मिल सके और शाखा ने यह संदेश भी दिया कि मात्र पौधे लगाना ही उद्देश्य नही होना चाहिए, उनका संरक्षण भी जरुरी है।
शाखा अध्यक्ष अनिल सैनी ने कहा कि हम सभी को प्राकृतिक संसाधनों का ध्यानपूर्वक उपयोग करना चाहिए, वातावरण को प्रदूषित न करें, प्राकृतिक जल संसाधनों को संजोए रखें एवं पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखना चाहिए। हमें वन्यजीवों और पौधों की विभिन्न प्रजातियों एवं वन्यजीवों के आवासों को भी संरक्षित करना चाहिए और दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर शाखा के सचिव नीरज उदवानी,कोषाध्यक्ष नीरज बंसल, पर्यावरण संयोजक जोगिंदर धवन, सह-संयोजक नवीन मित्तल, प्रांत महिला संयोजिका डा.भूपेश धीमान, डा.राकेश धीमान, डा.संजीव सहगल, सुमन गुप्ता,आरती पराशर, वंदना बंसल, जितेंद्र पवार, डा. राजीव गुप्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।