Sirmour: बलदेव तोमर को पार्टी ने दिया प्रदेश में फिर बड़ा ओहदा, लगातार दूसरी बार... ddnewsportal.com

Sirmour: बलदेव तोमर को पार्टी ने दिया प्रदेश में फिर बड़ा ओहदा, लगातार दूसरी बार...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिंदल ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस टीम में सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा से पूर्व विधायक बलदेव तोमर को फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बलदेव तोमर को फिर से प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। बलदेव को फिर से यह जिम्मेवारी देने पर शिलाई भाजपा मंडल ने पार्टी हाईकमान का आभार प्रकट किया है। शिलाई भाजपा मंडल प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर और उनकी समस्त
कार्यकारिणी, नेड़ाआर कफोटा मंडल अध्यक्ष साधुराम चौहान और उनकी टीम सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र सिंह नेगी और हृदय राम पुंडीर आदि ने बलदेव तोमर को फिर से प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त करने पर उन्हें बधाई दी है तथा पार्टी हाईकमान का इसके लिए आभार प्रकट किया है।
उधर, अपनी नियुक्ति के लिए पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने भी पार्टी हाईकमान, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल का आभार प्रकट कर भरोसा दिलाया कि वह पार्टी मजबूती के लिए पहले की तरह निष्ठापूर्वक कार्य करते रहेंगे।