फौजी बलवीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ddnewsportal.com

फौजी बलवीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ddnewsportal.com

फौजी बलवीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

टोंस नदी के किनारे सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी आखिरी विदाई, गत दिनों सड़क दुर्घटना के हुए थे शिकार 

कार्तिक तोमर-शिलाई

उपमंडल शिलाई के झकांडों निवासी फौजी बलबीर सिंह ठाकुर का राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव के साथ तमसा नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सैकड़ों ग्रामीणों, परिजनों, सेवानिवृत सैनिकों, शासन प्रशासन के अधिकारियों ने नम आंखो से अंतिम विदाई दी।
 बतातें चले कि गत 15 जनवरी को फौजी बलबीर सिंह ठाकुर की मोटर

साईकिल से दुर्घटना हो गई थी।पूरी रात ठंड में फौजी दूसरे दिन गम्भीर हालत में मिला। विकास खण्ड की ग्राम पंचायत झकाण्डो निवासी फौजी बलबीर ठाकुर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से छुटी लेकर अपने पैतृक गांव झकांडो आ रहा था पावटा साहिब पहुँचने के बाद बलबीर ठाकुर ने अपना सामान बस में रख दिया तथा खुद निजी मोटरसाइकिल लेकर घर की तरफ रवाना हो गया, इस दौरान बलबीर ठाकुर रास्ते मे अपने सगे-सम्बन्धी सहित दोस्तों से मिलने के लिए जगह-जगह रुकते हुए घर के सफर पर निकलता रहा, क्षेत्र की सर्द हवाऐं व हाड़ कंपाने वाली ठंड में मोटर साइकिल पर सवार फौजी बलबीर ठाकुर राष्ट्रीयराज मार्ग 707 पर खनार के समीप  गहरी खाई में जा गिरा जो दूसरे दिन अचेत अवस्था मे मिला। पूरी रात ढूंढने के बाद जब बलबीर ठाकुर कही न मिला तो आर्मी कार्यालय से सम्पर्क किया गया जहां से लोकेशन भेजी गई उसके बाद दूसरे दिन गहरी खाई में घायल अवस्था मे पड़े बलबीर ठाकुर को शिलाई, नाहन के बाद पीजीआई और बाद में आर्मी असप्ताल चंड़ीमन्दिर पहुँचाया गया था। सिर पर गहरी चोटें होने के कारण 15 दिन बाद फौजी जवान जिंदगी की जंग हार गया है। फौजी बलबीर ठाकुर लगभग 25 वर्ष के थे, 28 जनवरी 2016 को आरआर रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। अक्टूबर 2018 में इनकी शादी  फुलमा देवी से हुई थी, इनके पास 3 महीने की मासूम बेटी है। वर्तमान में जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आर्मी बटालियन में तैनात थे। सोमवार प्रातः बलवीर ठाकुर का शव सूबेदार कैलाश चंद और 5 जवानों द्वारा उनके पैतृक गांव झकांडो पहुंचाया जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका तमसा नदी के किनारे गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। फौजी के पिता मोहन सिंह ठाकुर, माता सुखदेवी, पत्नी फुलमा देवी, भाई वीरेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, सुरेश ठाकुर ने नम आंखों से अपने इस अनुज को मुखाग्नि दी। इस दुख की घड़ी में एसडीएम शिलाई हर्ष हरविंदर सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष दलीप सिंह चौहान, भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा शिलाई के पदाधिकारी पूर्व सैनिक देवेंद्र नेगी, जवाहर देसाई, चमेल सिंह नेगी, चतर सिंह शर्मा, दिलीप सिंह नेगी ,राजेंद्र छींटा, विक्रम सिंह, इंदर सिंह नेगी, रण सिंह, मौजूद रहे। इस घटना से समूचे शिलाई क्षेत्र में मातम पसर गया है। शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना कर शोकाकुल परिवार को जल्दी इस दुख से उभरने की कामना की।