Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का क्लस्टर-16 खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का क्लस्टर-16 खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का क्लस्टर-16 खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन 

पाँवटा साहिब के शुभखेड़ा स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के खिलाडियों ने ​क्लस्टर-16 खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कुरुक्षेत्र हरियाणा में अंडर-19 सी.बी.एस.ई क्लस्टर 16 खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय के बालकों की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गर्व से ऊंचा किया है।

​यह प्रतियोगिता 24 जुलाई से 26 जुलाई तक "द ओलिव स्कूल 'कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित की गई थी। ​ज्ञातव्य हो कि इस प्रतियोगिता में 26 अन्य विद्यालयों की टीमों ने भी भाग लिया था। जिसमें विद्यालय की बॉयज टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

​इस समाचार को सुन कर विद्यालय के डायरेक्टर जी.एस .सैनी तथा प्रिंसिपल गुरविंदर कौर चावला ने खिलाड़ियों की पीठ थपथपा कर उत्साहवर्धन किया तथा उनके कोच प्रवीण कुमार को हार्दिक बधाई दी।