शिलाई: ढांक में गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता टिंकू जिंटा की मौ*त, उद्योग मंत्री के रहे मीडिया कोऑर्डिनेटर ddnewsportal.com

शिलाई: ढांक में गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता टिंकू जिंटा की मौ*त, उद्योग मंत्री के रहे मीडिया कोऑर्डिनेटर ddnewsportal.com

शिलाई: ढांक में गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता टिंकू जिंटा की मौ*त, उद्योग मंत्री के रहे मीडिया कोऑर्डिनेटर 

हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान के निजी मीडिया कोऑर्डिनेटर व शिलाई के कांग्रेस कार्यकर्ता टिंकू जिंटा की पैर पिसलने से ढांक में गिरने से मौत हो गई। वहह दोस्तों के साथ टहलने निकले हुए थे। इस हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


पूर्व में जिला सिरमौर युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया इंचार्ज रह चुके टिंकू जिंटा गिरिपार के लाधी क्षेत्र के जरवा के रहने वाले थे। उनके निधन पर शिलाई कांग्रेस ने दुख प्रकट किया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों में इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन से पार्टी को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई करना मुश्किल है। उनके निधन पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।