Himachal Cabinet News: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक आज- इन फैसलों पर रहेगी नजर... ddnewsportal.com

Himachal Cabinet News: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक आज- इन फैसलों पर रहेगी नजर... ddnewsportal.com
फाइल फोटो: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक।

Himachal Cabinet News: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक आज- इन फैसलों पर रहेगी नजर...

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की आज बैठक होनी है। प्राकृतिक आपदा के बाद इस पहली बैठक में कई अहम फैसले होने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में दोपहर 12:00 बजे यह बैठक बुलाई गई है।  प्रदेश में भारी बारिश से तबाही के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इसमें राज्यभर में हुए नुकसान के अनुमान पर चर्चा होगी। लोगों

को राहत देने के संबंधित मामले भी इस बैठक में जा सकते हैं। पूर्व में लिए जनहित के कई निर्णयों को मंजूरी दी जाएगी। विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत सहयोग राशि को 65 हजार रुपये से एक लाख रुपये करने का मामला कैबिनेट में जा सकता है।


वहीं, कोविड फंड को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में बदलने की संभावना पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा नदी से 100 मीटर की दूरी पर निर्माण कार्य कर पाने के नियमों को भी स्वीकृति दी जा सकती है। अभी तक यह नियम 25 मीटर का है। बैठक में मात्र दो बच्चों की संख्या वाले स्कूलों को अब बंद करने की तैयारी चल रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में रिक्त चल रहे कर्मचारियों के पदों को भरने पर भी निर्णय हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा के मानसून सत्र के सितंबर के पहले हफ्ते में करवाए जाने की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है।