Paonta Sahib: गवर्नमेंट कॉलेज में 20 छात्राएं NCC के लिए चयनित ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गवर्नमेंट कॉलेज में 20 छात्राएं NCC के लिए चयनित  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: 20 छात्राएं NCC के लिए चयनित 

44 छात्राओं ने किया था नामांकन, Care Taker Officer Dr. पूजा भाटी ने दी जानकारी 

पाँवटा साहिब के श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार 24 जुलाई 2023 को एनसीसी नामांकन की प्रक्रिया सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। 2023-24 सत्र में 44 छात्राओं ने

नामांकन किया, जिनमे से 20 छात्राएं चयनित हुईं। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 1HP (G) BN SOLAN से PI Staff सूबेदार नारायण प्रसाद और CHM अमित कुमार ने चयन प्रक्रिया को संचालित किया जिसमें फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा

के आधार पर 20 छात्राओं का चयन किया गया। इस दौरान केयर टेकर ऑफिसर डाॅ पूजा भाटी मौजूद रही। कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. रितु पंत ने चयनित छात्राओं को बधाई दी और एनसीसी कैडेट के रूप में उनकी भागीदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।