सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही भाजपा- कांग्रेस- ddnewsportal.com

सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही भाजपा- कांग्रेस- ddnewsportal.com

सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही भाजपा

कांग्रेस ने लगाया आरोप, चुनाव जीतने के लिए कर रहे आचार संहिता का उल्लंघन 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा पर नगर निगम चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने राज्य के चार नगर निगमों के चुनाव में भाजपा सरकार के खिलाफ सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने की शिकायतें भी की की हैं। कांग्रेस नेताओं का

आरोप है कि जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मियों को धमका रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन के जिला चुनाव अधिकारियों को लिखित शिकायतें भेजी हैं। इन शिकायतों में आरोप है कि सरकारी हेलीकॉप्टर का चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग करने का आरोप भी कांग्रेस ने लगाया है। चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आचार संहिता का खुले आम उल्लंघन करने की शिकायत भी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि भाजपा नेताओं के सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की शिकायत चारों जिलों के चुनाव अधिकारियों के पास लिखित रूप से की है। हालाँकि राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन का कहना है कि आयोग के पास शनिवार तक इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है।