मंदिर बंद रखने पर नाराज है देवता- ddnewsportal.com

मंदिर बंद रखने पर नाराज है देवता- ddnewsportal.com

मंदिर बंद रखने पर नाराज है देवता

उपायुक्त के द्वार पंहुचे देवता शेला ब्रह्मा, गूर के माध्यम से मंदिर बंद करने पर जताई नाराजगी, अधिकारियों के होश फाख्ता। देखें वीडियो ....

हिमाचल प्रदेश मे कोरोना के बेतहाशा बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने कुछ बंदिशें लगाई है। इनमे प्रदेश के धार्मिक स्थलों को भी बंद करने के आदेश हैं। लेकिन कुल्लू मे सोमवार को जो घटित हुआ उसने अधिकारियों के होश उड़ा कर रख दिये हैं। यह पर मंदिर बंद करने नाराज देवता खुद ही नाराजगी जाहिर करने उपायुक्त कार्यालय पंहुच गये। 
देवताओं के मंदिर बंद रखने से नाराज बेंची पंचायत के मालीपथर के देवता शेला ब्रह्मा सोमवार को उपायुक्त के द्वार पहुंचे। उपायुक्त के पास पहुंचकर उन्होंने सरकार व प्रशासन के प्रति खासी नाराजगी जाहिर की। प्रशासन के

द्वार देवता पहुंचने के बाद यहां मौजूद अधिकारियों के होश उड़ गए। प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर डॉ. अमित गुलेरिया देवता के समक्ष खड़े हुए। देवता को मनाने के लिए करीब आधा घंटे तक अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। देवता ने गूर के माध्यम से सख्त लहजे में कहा कि कोरोना में देवी-देवताओं के मंदिर बंद नहीं होने चाहिए। अगर देवताओं के मंदिर बंद रहे तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा। कोरोना महामारी को भी हम सभी देवी-देवता दूर करेंगे। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इसके साथ

ही देवता शेला ब्रह्मा ने कहा कि वह दशहरा में आना चाहते हैं। जिसके लिए उन्हें जगह प्रदान की जाए। देवता के कारदार रण सिंह ने कहा कि मंदिरों के बंद होने से देवता नाराज हो गए हैं। जिसके बाद अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए देवता उपायुक्त के पास पहुंचे हैं