सिरमौर: महिला शक्ति सम्मेलन के बहाने भाजपा की चुनावी हुंकार, पाँवटा-शिलाई में हुए कार्यक्रम ddnewsportal.com

सिरमौर: महिला शक्ति सम्मेलन के बहाने भाजपा की चुनावी हुंकार, पाँवटा-शिलाई में हुए कार्यक्रम ddnewsportal.com

सिरमौर: महिला शक्ति सम्मेलन के बहाने भाजपा की चुनावी हुंकार, पाँवटा-शिलाई में हुए कार्यक्रम

लोकसभा चुनाव सिर पर है। ऐसे में वैसे तो भाजपा क्फी पहले से चुनावी मैदान मे कूद चुकी है लेकिन अब सम्मेलन करके भाजपा की केंद्र में ठिर से सरकार बनाने के लिए वर्कर्स में जोश भर रही है। इसी कड़ी में महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम के बहाने सिरमौर जिले में भी भाजपा ने चुनावी हुंकार भर दी है। गत दिवस जिले के शिलाई और पाँवटा साहिब में ये सम्मेलन आयोजित हुए, जिसमे भाजपा को जिले से फिर भारी बहुमत देने का प्रण लिया गया। 
पाँवटा साहिब के श्री शिव मंदिर धर्मशाला बद्रीपुर में 'महिला शक्ति वंदन' कार्यक्रम हुआ। जिसमे विशेष रूप से पूर्व में ऊर्जा मंत्री वर्तमान में विधायक सुखराम चौधरी, सिरमौर जिला की सचिव पूर्व में महिला आयोग की अध्यक्ष रही डेजी ठाकुर ने दीप प्रज्वलित किया। साथ में मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, मंडल विस्तारक सुशील चौहान और सभी मोर्चों के पदाधिकारियो, सभी महिला मोर्चा की पदाधिकारी और पार्टी से संबंधित प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी सदस्य,जिला परिषद, और स्वयं सहायता समूह के सभी महिलाएं उपस्थित हुई। महामंत्री दिनेश चौधरी ने मंच संचालन किया और उसके बाद शिवानी वर्मा ने महिलाओं का जोश बढ़ते हुए नारे लगाए और सबको नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेने की बात भी की। नगर परिषद चेयरपर्सन निर्मल कोर ने भी शक्ति वंदन समारोह में महिलाओं के भविष्य के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया कि महिलाओं को अनेकों सुविधाओं के लिए जो काम किया वो कोई नही कर सकता।


डेजी ठाकुर ने भी महिलाओं से नरेंद्र मोदी को अधिक बोट देकर 404 के पार पहुंचने की बात कर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनवाने की बात कही, जिसमे सबका सहयोग मिला।
विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि मोदी की योजनाओं का हर घर नल से जल, उज्जवला योजना, गृहणी योजना, आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में पीएम मोदी की एक ऐतिहासिक सोच से ही संभव हो पाया है। 


आज महिला वंदन समापन समारोह के उपलक्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए देश की सभी महिलाओं से संवाद भी किया और महिलाओं को मिलने वाले लाभ के बारे में भी चर्चा की ओर इस बार 400 पार का भी नारा लगाया और मोबाइल की लाइट जलाकर सबका समर्थन मांगा। सभी ने पीएम मोदी का समर्थन किया। 
वहीं, भारतीय जनता पार्टी मंडल शिलाई द्वारा आयोजित शक्ति वंदन एवं महिला स्वयं सहायता समूह NGO संपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यालय शिलाई में रखा गया। इस कार्यक्रम आयोजित के मुख्यतिथि भाजपा प्रदेश सचिव मनीष विशेष रूप से उपस्थित रहे। विभिन्न आयोजित शक्ति बंदन कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पच्छिम बंगाल से पूरे भारत की

महिलाओं को वर्चुअल के माध्यम से संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में  कहा कि SHG, VO, CLF, कलस्टर सुकन्या योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना, लखपति एवम  विश्वकर्मा योजना के तहत लाखों महिलाओ ने अपने परिवार का सपना सहकार किया है और भारत के विकास की नई गाथा लिखी है। महिलाओं के सम्मान के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाएं को विस्तार पूर्वक सांझा किया। इन योजनाओ से लाखों महिलाओ ने अपने और अपने परिवार के सपने को पूरा किया और भारत की अर्थव्यथा में अपनी अहम भूमिका निभाई। अपने संबोधन में महामंत्री किरण चौहान, नारदा चौहान ने कहा कि तारा नेगी, सीमा चौहान ने इस आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गईं विभिन्न योजनाओं को सांझा की, इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल शिलाई इंदर ठाकुर, सचिव राम सिंह राणा, उर्मिला वर्मा, स्थाई सदस्य हीरा सिंह वरफाइक, महीला जिला सचिव तारा नेगी, महामंत्री महीला मोर्चा महामंत्री किरण चौहान, नारदा चौहान, उपाध्यक्ष सीमा चौहान, आशा चौहान, प्रवक्ता रक्षा चौहान एवम शिलाई विकास खण्ड से सभी NRLM द्वारा बनाएं गए सभी समूह इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।