ब्रेकिंग- चेतन बरागटा फिर हुए भाजपा के ddnewsportal.com

ब्रेकिंग- चेतन बरागटा फिर हुए भाजपा के  ddnewsportal.com

ब्रेकिंग- चेतन बरागटा फिर हुए भाजपा के

विधानसभा चुनाव से पहले चार नेताओं की घर वापसी, उर्मिल ठाकुर, राकेश चौधरी और जोगिंदर पंकू भी हुए शामिल

जुब्बल कोटखाई से बीते विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की करारी शिकस्त का कारण बने चेतन बरागटा को भाजपा ने पार्टी में वापिस ले लिया है। उन्हे 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले उनकी भाजपा में वापसी हो गई है। गुरूवार को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों से पहले चार नेताओं ने भाजपा में घर वापसी की है। पूर्व सीपीएस व हमीरपुर से विधायक उर्मिल ठाकुर, जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा, धर्मशाला से राकेश चौधरी और जिला परिषद शाहपुर जोगिंदर पंकू भाजपा में शामिल हुए हैं। कांगड़ा से आम आदमी पार्टी में गए निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राकेश चौधरी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी में सभी नेताओं ने उनका स्वागत किया।


प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि इनके शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी और हम आक्रामक तरीके से चुनाव की ओर बढ़ेंगे। इन सभी नेताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक कपूर की उपस्तिथि में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने यू टर्न लिया है। चेतन बरागटा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था। उन्होंने जुब्बल-कोटखाई में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा उपचुनाव लड़ा था। चेतन बरागटा पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे हैं।