Paonta Sahib: द एशियन स्कूल में विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास, दीवाली पर विभिन्न गतिविधियाँ... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: द एशियन स्कूल में विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास, दीवाली पर विभिन्न गतिविधियाँ... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: द एशियन स्कूल में विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास, दीवाली पर विभिन्न गतिविधियाँ...

पाँवटा साहिब के किशनपुरा स्थित द एशियन स्कूल में रोशनी के पर्व दीपावली पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान विद्यालय परिसर दीपों, रंगोली और सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर सतीश तोमर और प्रिंसिपल शैलेश शाह ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य और गीतों के माध्यम से दीपावली पर अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर का संदेश दिया। पूरे समारोह के दौरान बच्चों का आत्मविश्वास और जोश देखकर सभी अभिभावक गदगद हो उठे। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के गेटअप में मोहित किया। 

बता दें कि द एशियन स्कूल ने बहुत ही कम समय में पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। स्कूल की हाइटेक शिक्षा प्रणाली, अनुशासित वातावरण, समर्पित स्टाफ और उत्कृष्ट सुविधाएँ इसे आधुनिक शिक्षा का केंद्र बना रही हैं। यहाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि खेल, कला और संस्कारों में भी आगे रहें।

इस दौरान निदेशक सतीश तोमर ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार और आत्मविश्वास का निर्माण करना है। यही सच्ची रोशनी है जो समाज को दिशा देती है।

कार्यक्रम के अंत में पूरे स्टाफ और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और यह संकल्प लिया कि ज्ञान, मेहनत और ईमानदारी की रोशनी से ही जीवन को प्रकाशित करेंगे।