Paonta Sahib: BKD स्कूल में हुआ पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ddnewsportal.com

Paonta Sahib: BKD स्कूल में हुआ पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ddnewsportal.com

Paonta Sahib: BKD स्कूल में हुआ पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पाँवटा साहिब के देवीनगर स्थित बीकेडी सीनियर सेकेडरी स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी व अन्य अध्यापक गणों द्वारा पेड़

लगाओ तथा अपने आसपास के वातावरण को शीतलमय बनाने हेतु प्रयास करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा साथ ही विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पेड़ लगाना रखा गया। बच्चों ने स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और संकल्प लिया कि वह अपने

घर और आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। इस मौके पर विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमे छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल का पूरा स्टाॅफ मौजूद रहा।