Good News: हिमाचल की बेटी का ISRO में चयन, अंतरा ठाकुर ने उत्तीर्ण की प्रतिष्ठित परीक्षा ddnewsportal.com

Good News: हिमाचल की बेटी का ISRO में चयन, अंतरा ठाकुर ने उत्तीर्ण की प्रतिष्ठित परीक्षा ddnewsportal.com

Good News: हिमाचल की बेटी का ISRO में चयन, अंतरा ठाकुर ने उत्तीर्ण की प्रतिष्ठित परीक्षा

हिमाचल प्रदेश की एक बेटी का इसरो यानी इंडियन सूपेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के लिए हुआ है। यह गर्व का क्षण है कि प्रदेश की बेटी इस मुकाम तक पंहुची है। मिली जानाईरी के मुताबिक प्रदेश के सरकाघाट क्षेत्र की गैहरा पंचायत की गांव गैहरा की अंतरा ठाकुर ने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) की परीक्षा में

सफलता हासिल की है। गैहरा पंचायत के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि हाल ही में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के लिए 2024 की हुई परीक्षा में गैहरा की बेटी अंतरा ठाकुर जो की आईवी इंटरनेशनल स्कूल शिमला में पढ़ती है और सरकाघाट की गैहरा पंचायत से संबंध रखती है, ने इस परीक्षा को

उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की है। यह समाचार मिलते ही गैहरा पंचायत के सभी निवासी खुशी से गदगद है, वही अंतरा ठाकुर ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और दादा को दिया है। अंतरा के पिता का नाम संतोष ठाकुर है। वह मल्टीनेशनल कंपनी में जोनल हेड है।