हिमाचल की बेटी के नाम मिस इंडिया का खिताब ddnewsportal.com

हिमाचल की बेटी के नाम मिस इंडिया का खिताब ddnewsportal.com

हिमाचल की बेटी के नाम मिस इंडिया का खिताब 

प्रदेश के इस जिले की जोई ठाकुर बनी कॉन्टीनैंट 2022, 28 राज्यों की प्रतिभागियों को पछाड़ा 

हिमाचल प्रदेश की एक ओर बेटी ने राज्य का नाम रोशन किया है। प्रदेश के मंडी जिला के कोटली की जोई ठाकुर ने दिल्ली में आयोजित मिस इंडिया कॉन्टीनैंट 2022 का खिताब अपने नाम किया है। 7 दिनों तक नई दिल्ली में

आयोजित इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें ट्रेडीशनल, टैलेंट, इंट्रोडक्शन व सवाल-जवाब राऊंड हुए। इन राऊंड में जोई ठाकुर ने बेहतर प्रदर्शन कर मिस इंडिया कॉन्टीनैंट 2022 के खिताब को

अपने नाम किया। जोई ठाकुर ने बताया कि उनका बचपन से ही मॉडलिंग का सपना था जिसे साकार करने में उनके परिजनों ने उनका भरपूर सहयोग किया। गोर हो कि इससे पहले जोई ठाकुर मिस हिमालय 2021 का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है।