Masters Games: हाॅकी में हिमाचल की बेटियों के नाम रजत पदक, गोवा में दिखाई काबिलियत... ddnewsportal.com

Masters Games: हाॅकी में हिमाचल की बेटियों के नाम रजत पदक, गोवा में दिखाई काबिलियत... ddnewsportal.com

Masters Games: हाॅकी में हिमाचल की बेटियों के नाम रजत पदक, गोवा में दिखाई काबिलियत...

राष्ट्रीय मास्टर्स हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने रजत पदक अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता गोवा में 8 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित हुई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हिमाचल बनाम महाराष्ट्र के साथ हुआ था, जिसमें

हिमाचल की टीम ने रजत पदक जीतकर द्वितीय स्थान पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में खेली जिला कांगड़ा के आलमपुर की निवासी शगुन डोगरा ने बताया कि हमारी टीम का सैमीफाइनल मैच केरल के साथ हुआ था जिसमें हमने 3-0 के साथ विजय हासिल की थी। शगुन डोगरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 40 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं की थी और उन्होंने इसमें हिमाचल का

प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने बताया कि उनके साथ इस टीम में मीना कुमारी फतेहपुर, अंजना देवी फतेहपुर, पूजा शर्मा ऊना, सपना कुमारी ऊना, वंदना कुमारी मंडी, सीमा देवी ऊना, चंदा ठाकुर भोजनगर, रानी देवी पांवटा साहिब, नीलम कुमारी शाहपुर, सुमन सोलन, नीलम सोलन, पिंकी सोलन, कमलेश पांवटा साहिब व सोनी भंडारी किन्नौर ने भाग लिया था और रजत पदक अपने नाम किया था।