Paonta Sahib: नेशनल में अपनी धाक जमाने निकली हिमाचल की जूनियर महिला हॉकी टीम, रांची में 30 से आयोजन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: नेशनल में अपनी धाक जमाने निकली हिमाचल की जूनियर महिला हॉकी टीम, रांची में 30 से आयोजन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: नेशनल में अपनी धाक जमाने निकली हिमाचल की जूनियर महिला हॉकी टीम, रांची में 30 से आयोजन

हिमाचल प्रदेश की जूनियर महिला हॉकी टीम नेशनल चैंपियनशिप में अपनी धाक जमाने निकल पड़ी है  टीम अपने कोच के साथ शनिवार को पाँवटा साहिब के माजरा से झारखंड के रांची रवाना हो गई है। टीम का माजरा खेल मैदान में 11 से 27 सितम्बर तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रहा। 


बता दें कि जूनियर नेशनल हॉकी की इस प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 30 सितंबर से 10 अक्तूबर तक झारखंड के रांची में होगा। सचिव एसएच रोमेश पठानिया व मुख्य प्रशिक्षक पंकज सकलानी ने बताया कि टीम के कोच पुलकित शर्मा व टीम मैनेजर मीना बंटी हैं जबकि टीम का नेतृत्व सोनाली करेंगी।

■ ये खिलाड़ी है शामिल-

हिमाचल टीम में खिलाड़ी पायल, निहारिका, महिमा, गुरप्रीत, रितिका, काजला, खुशी, रीमु, शीतल, गौरी, खुशबु, मोनिका, शिखा व अरदीप शामिल हैं।