हिमाचल के ये पहलवान बने नेशनल चैंपियन...  ddnewsportal.com

हिमाचल के ये पहलवान बने नेशनल चैंपियन...   ddnewsportal.com

हिमाचल के ये पहलवान बने नेशनल चैंपियन... 

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, दिल्ली के रेसलर को दी पटखनी

हिमाचल प्रदेश के पहलवान ने देश भर में अपने दमखम का लोहा मनवाया है। राज्य के मंडी जिले के अंतरराष्ट्रीय पहलवान डॉ. संजय यादव ने अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत प्रदेश का नाम रोशन किया है। परशुराम अवार्डी पहलवान ने पहले भी देश और प्रदेश का कई

बार मान बढ़ाया है। यह स्पर्धा चंडीगढ़ के मनीमाजरा इंडोर स्टेडियम में 12 जनवरी से 16 जनवरी तक हुई। इसमें डॉ. संजय यादव ने 97 किग्रा भार में स्वर्ण पदक जीता। फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में संजय ने सेमीफाइनल में चंडीगढ़ के अमित को हराया और फाइनल में दिल्ली के पहलवान अरविंद को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। डॉ. संजय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और हिमाचल प्रदेश के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। इसके लिए वह प्रदेश सरकार के सर्वोच्च खेल सम्मान परशुराम अवार्ड से सम्मानित हैं।
चंडीगढ़ में हुई इस स्पर्धा में डॉ. संजय के बड़े भाई अंतरराष्ट्रीय पहलवान और प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव जगदीश कुमार ने बतौर टीम कोच इस प्रतियोगिता में अपनी भागेदारी निभाई। डॉ. संजय यादव कुश्ती जगत में हिमाचल कुमार और हिमाचल केसरी जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।