PWD के एसई-एक्सईएन की वितीय शक्तियां भी बढ़ाई... ddnewsportal.com

PWD के एसई-एक्सईएन की वितीय शक्तियां भी बढ़ाई...  ddnewsportal.com
फोटो साभार गूगल

शिमला: PWD के सभी टेंडर अब होंगे ऑनलाइन 

हिमाचल की सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, एसई-एक्सईएन की वितीय शक्तियां भी बढ़ाई... 

हिमाचल प्रदेश में काम में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने फैसले लेने शुरू कर दिये है। पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट में इसकी शुरूवात कर दी गई है। अब लोक निर्माण विभाग के सभी टेंडर ऑनलाइन ही होंगे। पहले एक से पांच लाख तक टेंडर ऑफलाइन

होते थे। अब सभी ठेकेदारों को ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के बाद ही कार्य आवंटित होंगे। ऐसा सरकार ने पारदर्शिता लाने के लिए किया है। सुक्खू सरकार ने लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों में गति लाने के लिए फील्ड स्तर के अभियंताओं की वित्तीय शक्तियां भी बढ़ा दी हैं। सरकार ने निविदा प्रक्रिया को पूर्ण करने

के लिए भी निर्धारित समय बढ़ाया है। अब अधिशासी अभियंता को दो करोड़ रुपये तक की वित्तीय शक्तियां दी गई हैं। पहले यह एक करोड़ तक होती थीं। अधीक्षण अभियंता की शक्तियां एक करोड़ से बढ़ाकर छह करोड़ रुपये कर दी गई हैं। छह करोड़ रुपये से अधिक लागत के कार्यों के लिए मुख्य अभियंता सक्षम होंगे।