Paonta Sahib: भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला में हुआ ये निर्णय... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला में हुआ ये निर्णय... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला में हुआ ये निर्णय...

भारतीय जनता पार्टी मंडल पाँवटा साहिब के अध्यक्ष रमेश तोमर की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ। सबसे पहले दीप प्रज्वलित करके विशेष तौर पर पूर्व ऊर्जा मंत्री व वर्तमान विधायक सुखराम चौधरी और यूवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने शुभारंभ किया। सदस्यता अभियान के प्रभारी रामेश्वर शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी संजीव बसटा भी इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे। 
कार्यशाला में सबसे पहले सभी ने शहीद आशीष चौहान की शहादत पर 2 मिनट का मोन रख कर श्रदांजलि दी।
इस मौके पर सुखराम चौधरी ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 1 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सदस्यता ग्रहण करेंगे  उसके बाद 2 तारीख से सभी भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे। इसके लिए 8800002024 नंबर पर मिस काॅल करने के बाद एक लिंक आयेगा। उस पर जाकर आप अपना पूरा पता डालने के बाद अपनी सदस्यता ग्रहण कर सकते है। साथ ही कार्यकर्ता फार्म के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर सकते है।


तिलक राज ने कहा की सभी ने मिलकर इस महा पर्व को देश भर में चलाना है और सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ को और बूथ पर सभी महिलाओं को भी इस पर्व में शामिल करना है। ताकि हर बूथ पर 200 से अधिक लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाई जा सके।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, दिनेश चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, महामंत्री तरनजीत गिल, प्रदेश ओबीसी महामंत्री सुभाष चौधरी, अजय मेहता, राहुल चौधरी, उपाध्यक्ष पवन चौधरी, अभिषेक अग्रवाल, कलम तोमर, राकेश कुमार, प्रधान सुरेश कुमार, बलबीर धीमान, सुंदर सिंह, तोता राम शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शमशेर अली, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना चौधरी, सुरेखा चौधरी, सरिता ठाकुर, त्रिशला चौधरी, मंडल मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी, अनिल कुमार, बंटी चौहान, केशव, राजेश कुमार, विशाल कुमार, हेमराज सहित भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष, पालक, बी एल ए और सभी मुख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।