Himachal Accident News: बाण गंगा में डूबकी लगाते हुए मां-बेटे की मौत ddnewsportal.com

Himachal Accident News: बाण गंगा में डूबकी लगाते हुए मां-बेटे की मौत ddnewsportal.com
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार गूगल।

Himachal Accident News: बाण गंगा में डूबकी लगाते हुए मां-बेटे की मौत

माता के दर्शन को आए दोनों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस जुटी आगामी कार्रवाई में

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के बनेर खड्ड स्थित बाण गंगा में आस्था की डुबकी लगाते समय मां-बेटा पानी में डूब गए। डूबने के कारण दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मां सरिता (42) और बेटा आकाश (21) निवासी हरियाणा के तौर पर हुई है। 
जानकारी के मुताबिक दोनों मां-बेटा अपने रिश्तेदारों के साथ बज्रेश्वरी माता के मंदिर में हरियाणा के फरीदाबाद से दर्शन करने आए थे। मंदिर में माथा टेकने के बाद बाण गंगा में नहाने की आस्था के चलते वे खड्ड में चले गए। नहाते समय दोनों गहरे पानी में समाने लगे तो दोनों ने शोर और मदद के लिए आवाजें लगाईं।

इसके बाद वहां लोग इकट्ठे हुए। दोनों को पानी से निकाला गया और उपचार के लिए टांडा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। डीएसपी मदन लाल धीमान ने बताया कि फरीदाबाद के रसूलपुर गांव की सरिता बेटे आकाश और दो बहनों गीता और कमलेश के साथ बज्रेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं। दर्शन के बाद वे लोग बाण गंगा में नहाने चले गए। नहाते समय आकाश पानी में डूब गया। बेटे को डूबता देख वहीं नहा रही सरिता उसे बचाने चली गईं और वह भी उसके साथ पानी में डूब गईं। अस्पताल पहुंचाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी ने बताया कि बाण गंगा के किनारे प्रशासन ने यहां न नहाने के चेतावनी बोर्ड लगा रखे हैं। फिर भी लोग यहां आस्था व अन्य कारणों से नहाने चले जाते हैं।