Paonta Sahib: बेलगाम ट्रालों-गाड़ियों का कहर जारी, एक ही रात में बुझे दो घरों के चिराग, आखिरकार कहाँ जाकर थमेगा यह क्रम ddnewsportal.com
Paonta Sahib: बेलगाम ट्रालों-गाड़ियों का कहर जारी, बुझे दो घरों के चिराग, आखिरकार कहाँ जाकर थमेगा यह क्रम
पाँवटा साहिब में बेलगाम ट्रालों-गाडियों का कहर जारी है, इस बार दो घरों के चिराग बुझ गये है। पिछले कुछ वर्षों से चल रहा यह क्रम न जाने कितनी मौतों के बाद थमेगा ये कोई नहीं जानता, लेकिन जो घाव चंद सिक्कों की खनक के लिए आम लोगों को मिल रहे हैं उसकी कोई जवाबदेही नहीं है। इस मामलें में स्थानीय लोगों में खासा रोश है, क्योंकि जिस रफ्तार से ये बेलगाम ट्राले चलते है उससे रोज कोई न कोई हादसा हो रहा है। लोगों का कहना है कि न तो प्रशासन कोई कार्रवाई कर रहा है और न ही सरकार इस संबंध में कड़े कदम उठा रही है। आखिरकार यह सिलसिला कब थमेगा?

पुलिस थाना पुरूवाला में दीगेश चौहान पुत्र हरिराज सिंह हाल किरायेदार हरविन्द्र सिंह गांव हरिपुर टोहाना डा0 शिवपुर त0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 01-07-26 को किसी अज्ञात डम्पर चालक ने मोटर साईकिल न0 HP17E- 6852 सवार को जुगनु दी हट्टी हरिपुर टोहाना के सामने मोड पर टक्कर मार दी है और मौके से भाग गया। घटना में मोटर साईकिल सवार सुरेश कुमार पुत्र जोगिन्द्र सिहं निवासी गांव काशीपुर त0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया जहां पर MO ने सुरेश कुमार को मृत घोषित किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध पुलिस थाना पुरूवाला में मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

दूसरे मामले में पुलिस थाना पुरूवाला में सुरेश कुमार पुत्र बहादुर सिंह निवासी गांव टिक्करी कठवार तह0 कमरऊ जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई कि यह किसी काम से अपनी स्कूटी पर पांवटा साहिब आया हुआ था। वापिस में जब अपने घर जा रहा था तो सड़क NH-707 नारीवाला के पास किसी अज्ञात गाडी चालक ने गलत दिशा में जाकर सतौन की तरफ से पाँवटा साहिब की तरफ जा रही एक मोटर साईकिल HP17H-0384 को जोरदार टक्कर मार दी। जिस टक्कर से मोटर साईकिल पर सवार विशाल व अभिषेक निवासीगण टिक्करी कठवार तह0 कमरऊ जिला सिरमौर हि0प्र0 को चोटे आई। जिन्हे ईलाज के लिये सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहा पर MO ने विशाल को मृत घोषित किया। जिस पर अज्ञात गाडी चालक के विरुद्ध पुलिस थाना पुरूवाला में मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।