HP Weather Update: फिर बढ़ेगी ठिठुरन, अब इस दिन का बारिश-बर्फबारी का यैलो अलर्ट... ddnewsportal.com

HP Weather Update: फिर बढ़ेगी ठिठुरन, अब इस दिन का बारिश-बर्फबारी का यैलो अलर्ट... ddnewsportal.com

HP Weather Update: फिर बढ़ेगी ठिठुरन, अब इस दिन का बारिश-बर्फबारी का यैलो अलर्ट...

हिमाचल में आने वाले दिनों में ठिठुरन बढ़ने वाली है। राज्य में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। प्रदेश मे मौसम विभाग ने 30 नवम्बर को यैलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिससे तापमान में

गिरावट आई है। कोकसर में 1 सैंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकाॅर्ड की गई है, जबकि भरमौर में 2 सैंटीमीटर वर्षा हुई है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आसमान पर बादलों का डेरा रहा। हालाँकि बुधवार को राज्य मे धूप खिली रही। लाहौल-स्पीति जिले के काजा और ताबो में ताजा बर्फर्बारी दर्ज की गई है। पूरे क्षेत्र ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डाॅ. सुरिंद्र पाल के ने बताया कि 2 दिसम्बर के बाद प्रदेश में मौसम साफ व शुष्क रहेगा। गुरूवार को मौसम खराब रहने का अनुमान है।