जानिएं कब से शुरु होगा हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दौर ddnewsportal.com

जानिएं कब से शुरु होगा हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दौर ddnewsportal.com
फाईल फोटो।

हिमाचल में फिर बदलेंगे मौसम के तेवर 

जानिएं, कब से शुरु होगा बारिश-बर्फबारी का दौर, इन जिलों में भूस्खलन का भी अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। प्रदेश में फिर एक बार बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू होगा। दो फरवरी से प्रदेशभर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विभाग के मुताबिक इसका असर पांच फरवरी

तक रहेगा। इस दौरान हिमपात और बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे एक बार फिर प्रदेश शीतलहर की चपेट में आएगा। दो दिन धूप खिलने से नाहन को छोड़ बाकी सभी स्थानों की तुलना में शिमला में न्यूनतम तापमान अधिक रहा। शनिवार को लाहुल स्पीति की म्यार वैली में हिमस्खलन हुआ।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने चंबा, कुल्लू, लाहुल स्पीति और किन्नौर में आगे भी हिमस्खलन की संभावना जताई है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी में सुबह-शाम घनी धुंध पड़ रही है। हालांकि शनिवार को प्रदेश में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।