स्कूलों को जल्द मिलेंगे 206 प्रिंसिपल...  ddnewsportal.com

स्कूलों को जल्द मिलेंगे 206 प्रिंसिपल...  ddnewsportal.com

स्कूलों को जल्द मिलेंगे 206 प्रिंसिपल... 

108 मुख्याध्यापक और 98 प्रवक्ताओं की होगी प्रोमोशन, आज-कल मे जारी होगी सूची।

हिमाचल प्रदेश के खाली पड़े सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को जल्द मुखिया मिल सकते हैं। हिमाचल सरकार अपनी प्रमोशन का इंतजार कर रहे मुख्य अध्यापकों और प्रवक्ताओं को नये साल पर पदोन्नति का तोहफा दे सकती है।

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश को 206 प्रधानाचार्य जल्द मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि इंतजार मे 108 मुख्याध्यापक और 98 प्रवक्ता से पदोन्नत होकर प्रधानाचार्य बनेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर नये वर्ष पर यह तोहफा दे सकते हैं। गोर हो कि प्रदेश मे कईं ऐसे स्कूल हैं जहां लंबे अरसे से प्रधानाचार्य के पद रिक्त चल रहे हैं। इस प्रोमोशन के बाद बहुत से स्कूलों की यह समस्या दूर हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश शिक्षक

महासंघ के प्रांत महामंत्री डाॅ मामराज पुंडीर ने कहा कि उम्मीद है कि आज कल में पदोन्नति की सूची जारी हो सकती है।