Himachal NTT News: NTT कोर्स से जुड़ी आई बड़ी खबर- ddnewsportal.com

Himachal NTT News: NTT कोर्स से जुड़ी आई बड़ी खबर- ddnewsportal.com

Himachal NTT News: NTT कोर्स से जुड़ी आई बड़ी खबर

हिमाचल प्रदेश में बीते दो-तीन वर्ष से NTT भर्ती मामला लटका पड़ा है। कभी स्टेट के संस्थानों से किए कोर्स मान्य नही होने की अड़चन सामने आती है तो कभी आंगनवाड़ी वर्कर्स को इन पदों पर भर्ती करने के सुझाव। ऐसे में मामला लंबे समय से उलझता ही जा रहा है। सरकार चार हजार से अधिक NTT शिक्षक भर्ती करना चाहती है लेकिन नियम आड़े आ रहे हैं। फिलवक्त बीच का कोई रास्ता नही निकल रहा जिससे भर्ती लटकी हुई है। 
लेकिन इसी बीच एक अच्छी खबर यह आई है कि हिमाचल प्रदेश के डाईट सैंटरों में एनटीटी कोर्स करवाने के लिए केंद्र सरकार ने हामी भर दी है। केंद्र ने प्रदेश को इसका प्रपोजल देने को कहा है। इसके बाद केंद्र की ओर से इस कोर्स को करवाने की मंजूरी दे दी जाएगी। ऐसे में अब जल्द ही प्रदेश के 12 डाईट सैंटरों में दो वर्ष का एनटीटी कोर्स करवाया जाएगा। यह कोर्स नैशनल काऊंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन के नियमों के तहत ही करवाया जाएगा ताकि भविष्य में होने वाली एनटीटी भर्ती में कोई दिक्कतें न आएं।


समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने यह मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों व एनसीटीई के चेयरमैन से उठाया। उन्होंने कहा है कि मंत्रालय के अधिकारियों ने हिमाचल में एनटीटी कोर्स शुरू करने के लिए प्रपोजल देने को कहा है। इसके बाद केंद्र की ओर से जल्द ही परमिशन दे दी जाएगी। ऐसे में इसी वर्ष प्रदेश में एनटीटी का दो वर्ष का डिप्लोमा शुरू किया जा सकता है। 


समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशक ने उक्त मंत्रालय में एनटीटी भर्ती का मामला भी उठाया और इसमें दो वर्ष के डिप्लोमा में छूट मांगी। इस पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती में दो वर्ष का डिप्लोमा ही मान्य होगा। इसमें एक वर्ष के डिप्लोमा का कोई प्रावधान नहीं है। इसके अलावा अधिकारियों ने कहा है कि इस भर्ती के लिए ब्रिज कोर्स भी नहीं करवाया जा सकता। ऐसे में इस बार भी प्रदेश में एनटीटी भर्ती होती नहीं दिख रही है। इस बार भी इसका लगभग 50 करोड़ का बजट लैप्स होगा। 

ब्रिज कोर्स नही, डिप्लोमा ही होगा मान्य-

प्रदेश सरकार ने इस भर्ती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल करने का प्रस्ताव बनाया था। सरकार ने इसके लिए इन्हें ब्रिज कोर्स करवाने की बात कही थी। अब केंद्र ने साफ कर दिया है कि इसके लिए किसी भी तरह का ब्रिज कोर्स नहीं करवाया जाएगा।