Himachal Monsoon News: जानिए आने वाले दिनों में क्या रहेगी मानसून की स्थिति...  ddnewsportal.com

Himachal Monsoon News: जानिए आने वाले दिनों में क्या रहेगी मानसून की स्थिति...  ddnewsportal.com
फाइल फोटो।

Himachal Monsoon News: जानिए आने वाले दिनों में क्या रहेगी मानसून की स्थिति... 

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने शुरूवाती दौर में ही कड़े तेवर दिखाए हैं। कुछ ही दिनों में जहां कई जानें ये कातिल बारिश ले गई वहीं सरकार को करीब पौने तीन सौ करोड़ का नुकसान कर गई। घर जमींदोज हुए, सड़कें टूटी, जल शक्ति विभाग की कईं स्कीमें क्षतिग्रस्त हुई। बिजली बोर्ड को लाखों का नुकसान हुआ। कई

बीघा जमीन बाढ़ की भेंट चढ़ी। लेकिन राहत की बात यह है कि अब हिमाचल प्रदेश में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। रविवार को भी मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक आगामी तीन-चार दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। इस दौरान कुछ भागों में बारिश हो सकती है।


शनिवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34.8, ऊना में 33.6, हमीरपुर में 33.0, मंडी में 32.8, चंबा में 32.3, कांगड़ा में 31.7, नाहन में 28.7, सोलन में 28.3, धर्मशाला में 27.0 और शिमला में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।