मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया देश दिनेश मीडिया के कैलेंडर का विमोचन ddnewsportal.com

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया देश दिनेश मीडिया के कैलेंडर का विमोचन ddnewsportal.com

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया देश दिनेश मीडिया के कैलेंडर का विमोचन

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज अपने जन्म दिन के मौके पर अपने निवास पर देश दिनेश मीडिया के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने देश दिनेश मीडिया को पहली वर्षगांठ

पर बधाई भी दी और भविष्य मे भी जनता की समस्याएँ सरकार तक और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पंहुचाने की बात कही। इससे पहले देश दिनेश मीडिया के संपादक दिनेश पुंडीर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी तथा शाॅल-टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे सम्मानित किया। गोर हो कि देश दिनेश मीडिया ने एक वर्ष पूरा होने पर पहली वर्षगांठ पर यह कैलेंडर जारी किया है, जिसका विमोचन मुख्यमंत्री ने किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डाॅ राजीव सैजल, खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डाॅ मामराज पुंडीर और रमेश पुंडीर आदि भी मौजूद रहे।