हिमाचल उपचुनाव- भाजपा चारों खाने चित्त ddnewsportal.com

हिमाचल उपचुनाव- भाजपा चारों खाने चित्त ddnewsportal.com

हिमाचल उपचुनाव- भाजपा चारों खाने चित्त

मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभाओं मे कांग्रेस ने मारी बाजी, सरकार रहते भाजपा को मिली करारी हार, 2022 के लिए बड़ा सबक।

हिमाचल प्रदेश मे उपचुनाव मे भाजपा एक तरह से चारों खाने चित्त हो गई है। चार सीटों जिसमे एक संसदीय क्षेत्र और तीन विधानसभा क्षेत्र मे हुए उपचुनाव मे कांग्रेस ने सभी सीटों पर बाजी मार ली है। सबसे बड़ा चौंकाने वाला परिणाम मंडी संसदीय क्षेत्र से सामने आया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र से भी कांग्रेस ने जीत हासिल कर बड़ा उलटफेर किया है।

यहां से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह करीब 8766 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने करीब 365650 वोट हासिल किए। जबकि भाजपा प्रत्याशी खुशाल सिंह ठाकुर को 356884 वोट मिले। उपचुनाव में कुल 742771 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें से 12626 ने नोटा दबाया।  अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
वहीं जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने जीत दर्ज कर ली है। रोहित ठाकुर (कांग्रेस) को 29447, चेतन बरागटा (निर्दलीय) को 23344, नीलम सरैइक (भाजपा) को 2584 और सुमन कदम (निर्दलीय) को 170 मत पड़े।
कांगड़ा के फतेहपुर सीट से भी कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया 5789 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। 24 चरणों की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18660, भवानी सिंह पठानिया को 24449,

जनक्रांति पार्टी के पंकज दर्शी 375, अशोक सोमल(निर्दलीय) को 295 और निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.  राजन सुशांत को 12927 वोट मिले। वहीं उपचुनाव में 389 ने नोटा दबाया। 
उधर, जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस ने बाजी मारी। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी 3277 मतों से जीत गए हैं। अर्की विधानसभा क्षेत्र में संजय अवस्थी ने 30493 मत हासिल किए। भाजपा के रत्नपाल सिंह ने 27216, निर्दलीय जीतराम को 543 वोट पड़े। इसके अलावा 1622 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। कांग्रेस 3277 से आगे रही। संजय अवस्‍थी ने 2012 में 2075 मत से चुनाव हारा था, जबकि 2021 में चुनाव जीत लिया है। बहरहाल, हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव मे भाजपा एक तरह से चारों खाने चित्त हो गई है।