हिमाचल: कोल्ड वेव सहित इन पांच जिलों में कोहरे का यैलो अलर्ट... ddnewsportal.com

हिमाचल: कोल्ड वेव सहित इन पांच जिलों में कोहरे का यैलो अलर्ट...  ddnewsportal.com
Demo Pic

आने वाले तीन दिन के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

कोल्ड वेव सहित इन पांच जिलों में कोहरे का यैलो अलर्ट...

हिमाचल में अगले कुछ घंटो के लिए मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग ने आने वाले 3 दिन कोल्ड वेव यानी ठंडी हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने 5 जिलों में 4 जनवरी तक कोहरे का यैलो अलर्ट भी जारी किया है। ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिले में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे के कारण जहां विजिबिलिटी कम रहेगी तो वहीं पूरे प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना भी जताई गई है। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 5 जनवरी तक दिन के समय मौसम साफ रहेगा। 

उधर, प्रदेश की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। पहाड़ों में जहां बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आ गई है, वहीं निचले क्षेत्रों में कोहरे के कारण तापमान में गिरावट चल रही है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति जिले के केलांग में दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान -9.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।