HP Cabinet Meeting: अगली कैबिनेट में होंगे बड़े निर्णय, सीएम सुक्खू ने दिये संकेत... ddnewsportal.com

HP Cabinet Meeting: अगली कैबिनेट में होंगे बड़े निर्णय, सीएम सुक्खू ने दिये संकेत... ddnewsportal.com

HP Cabinet Meeting: अगली कैबिनेट में होंगे बड़े निर्णय, सीएम सुक्खू ने दिये संकेत...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की अगली बैठक में बड़े अहम निर्णय लिये जा सकते हैं। इसमे सरकारी खर्चों में कटौती का बड़ा फैसधा भी शामिल हो सकता है। इसके लिए एक दिन सरकारी वाहन बंद करने का ठैसला भी संभावित है। दरअसल, संभावना है कि दिसम्बर के पहले सप्ताह में कैबिनेट की बैठक हो सकती है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इसमें प्रमुख

रूप से विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। साथ ही स्टोन क्रशर को लेकर उपजे विवाद को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है तथा इसको लेकर कुछ फैसले भी लिए जा सकते हैं। इसके अलावा बैठक में सरकारी खर्चे को कम करने को लेकर भी अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। इसमें सप्ताह में एक दिन सरकारी वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। यह प्रतिबंध सोमवार को लगाया जा सकता है। ऐसे में सी.एम. द्वारा सोमवार को ली जाने वाली विभागीय समीक्षा बैठक मंगलवार या बुधवार को तय की जा सकती है। जानकारी है कि सरकार ने सभी विभागों को मंत्रिमंडल के लिए एजैंडा तैयार कर भेजने को कहा है।