दिल्ली से लौटने के बाद की कैबिनेट होगी अहम ddnewsportal.com

दिल्ली से लौटने के बाद की कैबिनेट होगी अहम ddnewsportal.com
फाईल फोटो।

दिल्ली से लौटने के बाद की कैबिनेट होगी अहम

सोमवार को होगी मीटिंग, कर्मचारियों से जुड़े मसलों पर भी होंगे निर्णय 

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की फिर से बैठक होने जा रही है। इस बार मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद यह बैठक होने जा रही है इसलिए इसे अहम् माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 14 मार्च सोमवार को मंत्रिमंडल बैठक बुलाई है। इस बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विषयों के अलावा विधानसभा बजट सत्र के दौरान लाए जाने वाले संशोधनों को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री की तरफ से हाल ही में

की गई घोषणाओं पर भी स्वीकृति की मोहर लग सकती है। बैठक में कई संस्थानों का दर्जा बढ़ाए जाने का निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने संबंधी निर्णय लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री 12 मार्च यानि आज को नई दिल्ली से सीधे कांगड़ा पहुंचेंगे। यहां पर उनका हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम है। इसके बाद मुख्यमंत्री 13 मार्च रविवार को हमीरपुर जाएंगे। यहां पर उनका पब्लिक मीटिंग में भाग लेने का कार्यक्रम है।